Tuesday, March 23, 2010

GK Q BANK

1. भारत के राष्ट्रपति जो ट्रेड यूनियन आन्दोलन से सम्बद्ध रहे -

उत्तर: वी.वी. गिरी

2. 'Automative MAn of the Year 2009' किसे चुना गया है ?

उत्तर: रतन टाटा को

3. हाल ही में दिवंगत राजा जे. चेलैया थे -

उत्तर: एक प्रसिद्द अर्थशास्त्री

4. 'A Better India : A Better World' पुस्तक किसने लिखी है ?

उत्तर: एन. आर. नारायणमूर्ति ने

5. ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जागृति पैदा करने के लिये किस संस्था ने 'kick the CO2 Habit' नामक अभियान चलाया है ?

उत्तर: UNEP(United Nations Environment Programme) ने

6. ' लास्ट मुग़ल' पुस्तक किसने लिखी है ?

उत्तर: विलियम डार्लिम्पल

7. वह स्थान जहाँ भारत की प्रतिष्ठित इंडियन साइंस कांग्रेस का 97 वाँ वार्षिक अधिवेशन जनवरी 2010 में आयोजित किया जा रहा है -

उत्तर: थिरुवंतपुरम

8. भारत का वह राज्य जहाँ प्रचुर मात्र में यूरेनियम खनिज उपलब्ध है, लेकिन खनिज परियोजना विवादों के कारण प्रारंभ नहीं हो सकी -

उत्तर: मेघालय

9. भारत निर्मित वह कार जिसे ' 2010 इंडियन कार ऑफ ईयर" अवार्ड प्रदान किया गया -

उत्तर: नैनो

10. भारत का वह पहला मुक्केबाज जिसने अन्तर्महाद्वीपीय प्रेसिडेंट्स कप मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता -

उत्तर: सुरंजय सिंह

11. वह फ़ुटबाल पुरुष एवं महिला खिलाडी जिन्हें विश्व फ़ुटबाल महासंघ (FIFA) का वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबाल पुरुष एवं महिला खिलाडी का सम्मान-2009 प्राप्त हुआ -

उत्तर: लियोनिल मैसी (पुरुष), मार्ता (महिला)

12. वह भारतीय जिसे दिसंबर 2009 में विश्व मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल का महासचिव नियुक्त किया है -

उत्तर: सलिल शेट्टी

13. वह टाइटल जो मिस इंडिया वर्ल्ड 2009 पूजा चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्राप्त किया

उत्तर: ब्यूटी विद पर्पज

14. वह वर्ष जिसमें पहला प्रवासी भारतीय फिल्म महोत्सव नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है -

उत्तर: 2010 .

15. वह स्थान जहाँ पर्यावरण संरक्षण की ओर विश्व का ध्यान आकर्षित करने के लिये नेपाल के मंत्रिमंडल ने दिसंबर 2009 में अपनी बैठक आयोजित की -

उत्तर: माउंट एवरेस्ट का आधार शिविर

16. वह स्थान जहाँ जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र संघ का सम्मलेन कोप-15(COP-15) दिसंबर 2009 में आयोजित किया गया -

उत्तर: कोपेनहेगन

No comments:

Post a Comment