Thursday, February 25, 2010

G K Q BANK

Science and Technology 2010


1. किसके रोगी को डायलेसिस पर रखा जाता है ?

उत्तर: वृक्क(Kidney) के रोगी को

2. ग्रुप A रक्त वाले व्यक्ति को किस ग्रुप का रक्त दिया जा सकता है ?

उत्तर: A तथा O ग्रुप का

3. सूर्य के प्रकाश से हमें कौनसा विटामिन मिलता है ?

उत्तर: विटामिन D

4. मानव शरीर में ऑक्सीजन को लाने और ले जाने वाला वाहक कौन है ?

उत्तर: रुधिर

5. मलेरिया का परजीवी क्या होता है ?

उत्तर: प्लैज्मोडियम वाइवेक्स

6. AB रक्त समूह वाला व्यक्ति किस रक्त समूह के व्यक्ति से रक्त ग्रहण कर सकता है ?

उत्तर: A, B तथा O समूह के व्यक्तियों से

7. पौलीथीन के संश्लेषण में प्रयुक्त की जाती है -

उत्तर: एथिलीन

8. एक बाइट कितने बिट्स के बराबर होता है ?

उत्तर: 8 बिट्स के बराबर

9. द्वि-आधारी संख्या हैं -

उत्तर: 0 तथा 1

10. गहरे समुद्रों में गोताखोरों द्वारा वायु के स्थान पर किन गैसों के मिश्रण का प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर: हीलियम और ऑक्सीजन के मिश्रण का

नेशनल करंट अफेयर्स 2010

1. भारत का वह महत्वपूर्ण वन्यजीव जिसे वर्ल्ड लाइफ फंड ने अपनी रिपोर्ट में सर्वाधिक खतरे में बताया है -

उत्तर: बाघ (Tiger)

2. वह फिल्म जिसे वर्ष 2008 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है -

उत्तर: अंतहीन (बांग्ला)

3. वह स्थान जहाँ भारत में सर्वाधिक लम्बा एलीवेटेड राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है -

उत्तर: बंगलौर

4. वह भारतीय संस्था/विभाग जो हिन्दुओं के धार्मिक आस्था के केंद्र कैलाश-मानसरोवर यात्रा का प्रबंध करता है -

उत्तर: भारत सरकार का विदेश मंत्रालय

5. भारत में इस वर्ष राष्ट्रीय बालिका सप्ताह कब मनाया गया ?

उत्तर: 24-30 जनवरी, 2010

6. वह राजनीतिक नेता, जो भारत में किसी राज्य के सर्वाधिक समय तक लगातार मुख्यमंत्री रहे ?

उत्तर: ज्योति बसु

7. भारतीय हिंदी फिल्मों के वह प्रथम सिनेमेटोग्राफर, जिन्हें वर्ष 2008 के लिये फिल्मों का सर्वोच्च दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी ?

उत्तर: वी.के.मूर्ति

8. वह बहादुर भारतीय बालक जिसे गणतंत्र दिवस-2010 पर उसकी बहादुरी के कार्य के लिये 'भारत अवार्ड' प्रदान किया गया ?

उत्तर: गौरव सिंह सैनी (हरयाणा)

9. वह विदेशी राजनेता, जो भारत के 2010 के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे -

उत्तर: ली म्युंग बाक

10. वह भारतीय महिला, जो दक्षिणी ध्रुव पर स्कींग करने वाली पहली महिला बन गयी है -

उत्तर: रीना कौशल धर्मशाक्तू



International Current Affairs February 2010

1. वह अन्तर्राष्ट्रीय संस्था, जिसने हिमालय के ग्लेशियर के सन् 2035 तक पूरी तरह पिघल जाने की घोषणा की थी ?

उत्तर: इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (IPCC)

2. वह देश जहाँ जनवरी 2010 में आये भूकंप ने जान-माल की भीषण तबाही मचाई ?

उत्तर: हैती

3. वह देश जिसमें भारतीयों के पहुँचनेके सन् 2010 में 150 वर्ष पूरे होने पर वहाँ वर्ष भर आयोजन किये जा रहे हैं ?

उत्तर: दक्षिण अफ्रीका

4. वह देश जहाँ राष्ट्रमंडल देशों की संसदोंके अध्यक्षों का सम्मलेन जनवरी 2010 में आयोजित किया गया ?

उत्तर: भारत

5. संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2010 को किस रूप में मनाने की घोषणा की गयी है ?

उत्तर: जैव विविधता वर्ष

6. हॉलीवुड की वह सर्वाधिक चर्चित एवं लोकप्रिय फिल्म, जिसे जनवरी 2010 में प्रदान किये गये गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर-ड्रामा सहित अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए ?

उत्तर: अवतार (AVTAR)

7. अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने वाला वह देश, जिसके खिलाडियों को इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) के तृतीय संस्करण के लिये किसी भी टीम ने सम्मिलित नहीं किया ?

उत्तर: पकिस्तान

8. वह स्थान जहाँ जनवरी 2010 में बेसिक(BASIC) समूह की मंत्री स्तरीय बैठक संपन्न हुई ?

उत्तर: नई दिल्ली

9. वह नगर जहाँ जनवरी 2010 में टाइगर जनसँख्या को बचाने तथा बढाने के लिये एक विश्वस्तरीय सम्मलेन आयोजित किया गया ?

उत्तर: बैंकोक

10. वह नगर जहाँ पहला 'प्रवासी फिल्म फेस्टीवल-2010' आयोजित किया गया ?

उत्तर: नई दिल्ली

भूगोल से सम्बंधित सामान्य ज्ञान फरवरी 2010



1. तिरुअनन्तपुरम का पुराना नाम क्या है ?

उत्तर: त्रिवेंद्रम

2. न्यूफाउंडलैंड में कौनसी दो जल धाराएं मिलती हैं ?

उत्तर: लेब्रोडोर (ठंडी जल धारा) तथा गल्फस्ट्रीम (गर्म जल धारा)

3. सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-7) कहाँ से कहाँ तक है ?

उत्तर: वाराणसी से कन्याकुमारी तक (2369 किमी)

4. कराकोरम राजमार्ग किन दो देशों को जोड़ता है ?

उत्तर: पाकिस्तान और चीन को

5. साराजेवो किसकी राजधानी है ?

उत्तर: बोसनिया व हर्जेगोविना की

6. क्रिकेट खेल के लिये चर्चित शारजाह कहाँ है ?

उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

7. युर्ट किस प्रजाति का घर है ?

उत्तर: खिरगीज का

8. क्यूराइल द्वीपों को लेकर किन दो देशों के बीच विवाद है ?

उत्तर: रूस और जापान में

9. पूर्व सोवियत संघ के किस नगर का नाम पुनः सेंत पीटर्सबर्ग रखा गया है ?

उत्तर: लेनिग्राड का

10. राजस्थान की इंदिरा गाँधी नाहर किस नदी से निकाली गयी है ?

उत्तर: सतलज-व्यास से

आज का करंट अफेयर्स

1. वह 80 वर्ष से अधिक की उम्र के राज्यपाल जिन्होंने सेक्स स्कैंडल के एक स्टिंग ओपरेशन के बाद दिसंबर 2009 में त्यागपत्र दे दिया -

उत्तर: नारायण दत्त तिवारी

2. वह स्थान जहाँ भारत की प्रतिष्ठित इंडियन साइंस कांग्रेस का 97 वाँ वार्षिक अधिवेशन जनवरी 2010 में आयोजित किया जा रहा है -

उत्तर: थिरुवंतपुरम

3. भारत का वह राज्य जहाँ प्रचुर मात्र में यूरेनियम खनिज उपलब्ध है, लेकिन खनिज परियोजना विवादों के कारण प्रारंभ नहीं हो सकी -

उत्तर: मेघालय

4. भारत निर्मित वह कार जिसे 'द 2010 इंडियन कार ऑफ द ईयर" अवार्ड प्रदान किया गया -

उत्तर: नैनो

5. भारत का वह पहला मुक्केबाज जिसने अन्तर्महाद्वीपीय प्रेसिडेंट्स कप मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता -

उत्तर: सुरंजय सिंह

6. भारत की क्रिकेट टीम किस देश की टीम को टेस्ट श्रंखला में हराकर आई.सी.सी. की टेस्ट रंकिंग में वर्ष 2009 में शीर्ष स्थान पर आई -

उत्तर: श्रीलंका

7. वह नेता जिसे दिसम्बर 2009 में भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया -

उत्तर: नितिन गडकरी

8. भारतीय जनता पार्टी की वह प्रखर एवं शीर्ष महिला नेता जिन्हें दिसंबर 2009 में लोक सभा में विपक्ष का नेता बनाया गया -

उत्तर: सुषमा स्वराज

9. वे भारतीय बैडमिन्टन खिलाडी जिन्होंने दिसंबर 2009 में आयोजित जे.पी. कप सैयद मोदी इंटरनेशनल ग्रांड प्रिक्स बैडमिन्टन टूर्नामेंट में क्रमश पुरुष तथा महिला वर्ग में ख़िताब जीते -

उत्तर: चेतन आनंद तथा साइना नेहवाल

10. हिंदी के वह वरिष्ठ कवि जिन्हें हिंदी वर्ग में वर्ष 2009 का साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा दिसंबर 2009 में की गई है -

उत्तर: कैलाश वाजपेयी

No comments:

Post a Comment