Thursday, September 22, 2011

सितंबर 2011

 

  • चेन्नई के पास ट्रेन हादसे में १५ से ज्यादा लोगो की मौत और १०० से अधिक घायल हुए।
  • भारत ने चीन में आयोजित पहली एशियन चैपियंस हॉकी ट्रॉफ़ी जीती।
  • राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
  • दिल्ली में रात ११:२८ बजे रिक्टर पैमाने पर ४.२ तीव्रता का ६ सेकेंड तक चलने वाला भूकंप आया जिसका केंद्र हरियाणा के सोनीपत में स्थित था।
  • रूसी विमान याकोवलेव याक-४२ के उड़ान भरने के तुरत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से २२ हॉकी खिलाड़ियों की पूरी टीम सहित ४४ लोगों की मौत हो गई।
  • दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर के द्वार संख्या-5 के पास सूटकेस में रखे गए बम के विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और 74 लोग घायल हो गए।
  • क्वेटा (पाकिस्तान)के सिविल लाइन्स क्षेत्र में कमिश्नर कार्यालय के पास विस्फोटक भरी कार से हुए दो आत्मघाती धमाकों में एक एफसी अधिकारी समेत 21 लोग मारे गए और 40 से अधिक लोग जख्मी हो गए।
  • इंडोनेशिया के आचे प्रांत में आए 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप में दस लोगों की मौत हो गई।
  • नाइजीरिया के मध्यवर्ती प्रांत प्लेटो में सप्ताह भर से जारी सांप्रदायिक दंगों में ४० से अधिक ईसाई लोगों की मृत्यु हो गई।
  • नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा सुरक्षा के लिए सीमा पर लगाई गई फ्लड लाइटों के कारण अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली विश्व की सर्वाधिक जगमग सीमा रेखा है।

No comments:

Post a Comment