Monday, August 22, 2011

आइएएस मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम घोषित

आइएएस मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम घोषित

संघ लोक सेवा आयोग ने सोमवार को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा 29 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जोकि 26 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली का समय 9 से 12 व दूसरी पाली का समय 2 से 5 रखा गया है। पहले दिन 29 अक्टूबर को सामान्य अध्ययन का पेपर होगा। 30 अक्टूबर को पहली पाली में निबंध और दूसरी पाली में अंग्रेजी का पेपर होगा। 31 अक्टूबर को पहली पाली में हिंदी सहित भारतीय भाषाओं का पेपर होगा। 2 नवंबर को राजनीति विज्ञान व अंतरराष्ट्रीय संबंध। इसके अलावा लोक प्रशासन का पेपर होगा। 3 नवंबर को भूगोल, 4 को इतिहास, 5 को सामाजिक विज्ञान व एंथ्रोपोलॉजी, 9 नवंबर को साहित्य का पेपर, 11 नवंबर को दर्शनशास्त्र का पेपर होगा। इसके अलावा 12 नवंबर को साइकोलॉजी, 14 नवंबर को सिविल, इलेक्टि्रकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग का व मेडिकल साइंस का पेपर होगा। 15 नवंबर को जंतु विज्ञान, 16 नवंबर को कामर्स व एकाउंटेंसी एवं मैनेजमेंट का पेपर होगा। 17 नवंबर को अर्थशास्त्र, 18 को लॉ, 19 को गणित व सांख्यिकी, 21 को कृषि एवं पशुधन विकास व चिकित्सा विज्ञान, 22 को बॉटनी, 23 को भौतिक विज्ञान, 25 को रसायन विज्ञान व 26 नवंबर को जियोलॉजी का पेपर होगा।

No comments:

Post a Comment